adplus-dvertising

BJP करेगी लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव,राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया फैसला

लखनऊ।लोक सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करेगी। नगरीय निकाय चुनाव टलने के कारण भाजपा को इस बदलाव के लिए समय मिल गया है। नई दिल्ली में सोमवार से शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संगठन में बहुप्रतीक्षित बदलाव की कवायद शुरू होगी,यह शुरुआत भाजपा की प्रदेश टीम से होगी। बीते दिनों राजधानी के प्रवास पर आये भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह संगठन में बदलाव के बारे में चर्चा कर चुके हैं। भाजपा के एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत में फिलहाल तीन प्रदेश पदाधिकारी फिट नहीं बैठते हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा व दयाशंकर सिंह और प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *