adplus-dvertising

महिला कांस्टेबल को छेड़छाड़ के दौरान लहूलुहान करने वाला आरोपी ढेर

चलती ट्रेन पर महिला कांस्टेबल से छेड़खानी करने और विरोध करने पर उनके सिर को बुरी तरह से लहूलुहान कर देने का आरोपी हमलावर शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। महिला कांस्टेबल 30 अगस्त को अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस के एक डिब्बे में खून से लथपथ मिली थीं।

शुक्रवार को मुठभेड़ अयोध्या के पूरा कलंदर में हुआ, जहां मुख्य आरोपी अनीस और उसके साथियों को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने क्रास फायरिंग की तो मुख्य आरोपी अनीस मौके पर ढेर हो गया। उसके दोनों साथी आजाद और विशंभर दयाल उर्फ लल्लू घायल हो गये हैं। पुलिस के मुताबिक अनीस मुख्य आरोपी था। उसी ने छेड़छाड़ की थी। महिला कांस्टेबल ने उनका डटकर सामना करते हुए उनको उठाकर पटक दिया। इससे तीनों आरोपियों ने महिला कांस्टेबल पर जानलेवा हमला करके सिर को बुरी तरह कुचल दिया। यह घटना 30 अगस्त को हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *