adplus-dvertising

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को गर्म तेल से जलाने के आरोप मे केस दर्ज

दहेज़ की मांग कर रहे पति द्वारा पत्नी को गर्म तेल से जलाए जाने का जघन्य मामला सामने आया है।अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव कारेका में एक व्यक्ति ने दहेज के लिए पत्नी में धक्का दे दिया। गर्म तेल में गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना रक्षाबंधन की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।हाथरस के थाना हसायन के नगरिया पट्टी देवरी निवासी छविराम सिंह का कहना है कि उसकी बहन नेहा देवी की शादी 10 वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव कारेका निवासी नाहर सिंह के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता है। इनपर आठ वर्षीय पुत्री वंशिका है। दो बार इनका महिला थाने में समझौता हो चुका है। उसका कहना है कि रक्षाबंधन के दिन बहनोई ने बहन में धक्का मार दिया। जिससे वह गर्म तेल में गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई। वह बहन को जान से मारने की धमकी देता है। इसमें उसके भाई विशम्भर, भूरा, मां ओमवती, भतीजी पंकज सहयोग करते हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *