adplus-dvertising

एक सीट जीत कर गुब्बारे की तरह फूल रहे अखिलेश,जनता निकाल देगी हवा-केशव मौर्य

लखनऊ।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक सीट जीतकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो गुब्बारे की तरह फूल रहे हैं। जनता हवा निकाल देगी। घोसी का उपचुनाव हम हारे हैं इससे इनकार नहीं किया जा सकता है। हार-जीत की समीक्षा पार्टी करेगी। निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में हम कमल खिलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन वहां जीतेगा। उपचुनाव में हम सभी को अति आत्मविश्वास था जिसके कारण हारे हैं लेकिन हार को जीत में बदलने में समय नहीं लगता है।

अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तब सपा साफ हो गई थी। 2022 में वह सरकार बना रहे थे लेकिन नहीं बना पाए। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह उप मुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वह हर बार कार्यकर्ताओं से यही कहने आते हैं कि जैसे सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं, वैसे ही वह भी भाजपा के सिपाही पहले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *