adplus-dvertising

लीना सिंघल वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश की पुनः प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

धामपुर।भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय पार्षद और धामपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल को वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय केसरी ने प्रदेश महामंत्री संजय केसरी की संस्तुति तथा संगठन के संरक्षक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की सहमति से वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश का पुनः प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उल्लेखनीय है कि लीना सिंघल पूर्व में भी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में 4 साल से अधिक समय तक कार्य कर चुकी है तथा संगठन के गठन के समय से ही पूरे उत्तर प्रदेश में जिला और नगरीय स्तरों पर संगठन की शाखाओं का गठन कर चुकी थी तथा वर्तमान में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत् थी लेकिन अधिकतर महिला पदाधिकारियों की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी ने लीना सिंघल को पुनः वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करा है।

लीना सिंघल भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता है तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में क्षेत्रीय मंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा जिला प्रभारी भाजपा मुरादाबाद महानगर तथा पूर्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री कृषि) के कार्यकाल में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी है। लीना सिंघल के मनोनयन पर रामपुर से प्रीति गुप्ता, हापुड़ से अर्चना कसंल, मेरठ से सुरभि गुप्ता, मुरादाबाद से सुनीता गुप्ता, बिजनौर से नीता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, पारूल अग्रवाल सहित वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से प्रदेश तथा जिला पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *