adplus-dvertising

रिंकू के भारतीय टीम में चयन होने पर चारों तरफ़ जश्न

आईपीएल स्टार रिंकू सिंह का भारतीय टीम में चयन होने के बाद उनके ग्रह क्षेत्र आलीगढ़ में जश्न मनाया जा रहा है। महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खिलाड़ियों और उनके परिवार वालों जश्न मनाया। रिंकू के चयन पर स्टेडियम में केक काटा गया। परिवार वालों ने एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी। वहीं डीज के धुन पर परिवार वाले जमकर थिरके। साथ में जादौन राइडर्सक्रिकेट क्लब के सेक्रेटरी अर्जुन सिंह फकीरा भी जमकर नाचे।

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह का चयन एशियाड कप के लिए भारतीय टीम में किया गया। भारतीय टीम में चयन के बाद अलीगढ़ में जश्न का माहौल हो गया है। अलीगढ़ से पहले खिलाड़ी का भारतीय टीम मेंचयन हुआ है। जिसका जश्न पूरेशहर में मनाया जा रहा है।

महुआखेड़ा स्टेडियम में जश्न का आयोजन किया गया। जिसमें रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह, उनकी मां, भाई सोनूसिंह, उनकी पत्नी और अर्जुन सिंह फकीरा ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। अर्जुन सिंह फकीरा रिंकू के माता पिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उसके बाद परिवार के साथ जमकर नाचे। वहीं स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे जूनियर खिलाड़ी भी इस जश्न में शामिल हुए और डीजे धुन पर खूब डांस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *