adplus-dvertising

लोकतंत्र बचाने के लिए लोकसभा की 80 सीटों पर बूथ स्तर का करना होगा संघर्ष-अखिलेश यादव

लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए रण तैयार हो चुका है। पार्ट‍ियों ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों के ल‍िए रणनीत‍ि बनाना शुरु कर द‍िया है। सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने कहा है क‍ि लोकतंत्र बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि कार्यकर्ताओं की एकजुटता व सक्रियता के सामने भाजपा नहीं टिक पाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी का जीतना आवश्यक है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बूथ स्तर पर संघर्ष करना होगा। सपा के कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता के सामने भाजपा टिक नहीं सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *