adplus-dvertising

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने बोला दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज पर ज़ुबानी हमला,कहा प्रदेश सरकार से भीख में मिला हैं मंत्री पद

अलीगढ़।उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद चंद्रशेखर को दलाल बताते हुए दिए गए विवादित बयान पर भीम आर्मी अलीगढ़ जिलाअध्यक्ष ने ठाकुर रघुराज सिंह के विवादित बयान पर पलटवार करते हुए जोरदार हमला बोला है।

भीम आर्मी के जिलाअध्यक्ष में ठाकुर रघुराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है। बल्कि उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से दर्जा प्राप्त मंत्री का पद भीख में मिला है। जबकि चंद्रशेखर आजाद पर विवादित बयान देने वाले मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। जिसके चलते उन्होंने खुद को हाईलाइट करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पर आरोप लगाते हुए बेबुनियाद टिप्पणी की है।

वहीं ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को दलाल बताए जाने के बाद भीम आर्मी के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष नितिन चोटेल वाल्मीकि द्वारा श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा दिए गए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार ने उनको सम्मानित पद पर बैठा रखा। वही सम्मानित पद पर बैठे ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा बरगलाने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते मंत्री का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने ठाकुर रघुराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह उनको बताना चाहता हैं कि वह जनता के द्वारा चुने गए मंत्री नहीं है केवल दर्जा प्राप्त मंत्री है, ठाकुर रघुराज सिंह को जो दर्जा प्राप्त मंत्री का मंत्री पद मिला है, वह उनको प्रदेश सरकार की तरफ से दान में मिला है। जबकि चंद्रशेखर आजाद ने संघर्ष करके अपनी पहचान बनाई है। आज चंद्रशेखर आजाद अकेला नहीं है उसने हर गांव हर घर में एक चंद्रशेखर आजाद पैदा कर दिया है। ऐसे में कितने चंद्रशेखर को यह लोग मरवाएँगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह संविधान के दायरे में रहकर विवादित बयान देने वाले दर्जा प्राप्त मंत्री के खिलाफ सरकार से कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *