एक महिला के गम्भीर आरोपो ने एक बार फ़िर ख़ाकी की छबि पर सवालिया निशान लगा दिया है।अलीगढ़ में दारोगा द्वारा आधी रात में फोन कर महिला को परेशान करने का मामला सामने आया है।
मामला थाना क्वार्सी के ज्वालापुरी चौकी का है। ज्वालापुरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार पर महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। रावण टीला के संजय गांधी कॉलोनी की रहने वाली महिला ने एसपी सिटी से शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का उनके पति से दहेज उत्पीड़न को लेकर थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कराया था दारोगा सुरेंद्र कुमार देर रात फोन कर परेशान करते हैं। कभी रात में 12 बजे तो कभी 1 बजे महिला को मोबाइल करके बयान देने के लिए चौकी में बुलाते हैं महिला ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र दिया है। और मांग की है कि दरोगा से केस की विवेचना हटाकर किसी अन्य दरोगा से कराई जाएं, वही महिला ने दरोगा के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।