adplus-dvertising

प्रेमी ने कर डाली 16 वर्षीय लड़की की निर्मम हत्या,चाकू से किए एक के बाद एक 20 वार,सिर पर भी किए पत्थर से कई वार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है।यहाँ 16 वर्षीय लड़की की उसके बॉयफ्रेंड ने 20 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने उसके सिर पर एक पत्थर से भी कई वार किए। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार शाम हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फुटेज में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। घटनास्थल पर करीब सात से आठ तमाशबीन मौजूद हैं। एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे धक्का दे देता है। उसके बाद सब केवल घटना देखते रहे।

फिर वह लड़की को छुरा घोंपना जारी रखता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकियां भी देता है, उन्हें जाने के लिए कहता है। छुरा घोंपने के बाद साहिल ने पीड़िता को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से हमला किया।

इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए वहां से चला जाता है लेकिन कुछ ही देर फिर बाद लौट आता है। वह लड़की को एक बार फिर पत्थर से मारता है। उसे कई बार लात मारता है और फिर चला जाता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी और साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी। हाल ही में उनका झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा, पीड़िता अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी जब साहिल पुत्र सरफराज ने उसे रोका। पीड़ित के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी का शव सड़क पर मिला। पता चला कि साक्षी का पीछा कर रहे साहिल ने उसे रोका और उस पर कई बार चाकू से वार किए। साहिल और साक्षी के बीच संबंध थे, लेकिन हाल ही में झगड़ा हो गया था।

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा, रविवार को साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जा रही थी, जब साहिल ने उसे रोका और उस पर चाकू से हमला किया और फिर पत्थर से कुचल डाला।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहिल ने हाथ में कलावा बांध रहा था जबकि वह दूसरे धर्म का था , शायद उनसे पहचान छिपाकर साक्षी से दोस्ती की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *