बिजनौर के धामपुर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर अपने विचार रखते हुए मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डा.लता चन्द्रा अग्रवाल ने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका का निरंतर विस्तार हो रहा है।
आज देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य कर रहा है। देश की अर्थ-व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के प्रति बनी पुरानी मानसिकता को बदलना जरूरी है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जहाँ महिलाओं ने अपने हुनर का परिचय नहीं दिया है। महिला आयोग की भूमिका भी इसमें महत्वपूर्ण है। सेमिनार में कार्यक्रम आयोजक डा.मोनिका अग्रवाल व उनकी टीम ने मुख्य अतिथियों को माला व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
रिपोर्ट-दिनेश प्रजापति