adplus-dvertising

गाड़ी ओवर टेक करने पर दबंगों ने काट डालीं बुजुर्ग की उंगलियां

यूपी के अलीगढ़ में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर दबंगों ने बुजुर्ग व्यक्ति की पिटाई कर दी,आरोप है कि इस दौरान दबंगो ने धारदार हथियार से बुजुर्ग की उंगली भी काट दीं।

बताया जा रहा है कि दबंगों की पिटाई से तीन लोग घायल हुए हैं।देर शाम आगरा से अलीगढ़ सगाई कार्यक्रम में आए लोग जब वापस स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहे थे। इस दौरान ईको गाड़ी से सवार दबंगों ने ओवरटेक करने को लेकर  स्कार्पियो सवार लोगों पर हमला करते हुए फायरिंग भी की।  घटना थाना गोंडा के मजूपुरा इलाके की है।

बताया जा रहा है। कि आगरा से लड़की की सगाई में शामिल होने के लिए आए थे। वही देर रात जब वापस लौट रहे थे। तो स्कॉर्पियो गाड़ी ने इको गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ गए। यह बात इको सवार दबंगों को नागवार लगी और इको गाड़ी सवार दबंगों ने ओवरटेक करते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक ली और स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार राजवीर वीरपाल और जितेंद्र की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है। कि फायरिंग भी की गई। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। वही पीड़ित राजवीर ने बताया कि धारदार हथियार से उसकी दो उंगलियां भी काट दी। मारपीट की घटना मुजपुरा इलाके में हुई। वही मौके पर गांव का प्रधान आ गया। ग्रामीणों के आते ही दबंग इको सवार फरार हो गये। बताया जा रहा है। कि इको गाड़ी में 6 दबंग सवार थे। जिन्होंने शराब पी रखी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इको गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। दबंग सभी फरार हो गये। घटना में घायल लोगों को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में तीन लोग घायल है। दबंगों ने एक व्यक्ति की उंगली भी काट दी। वहीं थाना गोंडा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी विजय कांत शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष तहरीर दे रहा है। और घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *