adplus-dvertising

हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने कराई थी गौकशी,युवकों को फंसाने के लिए रची थी साज़िश

आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर में गुफा के पास गोकशी कर रामनवमी पर माहौल खराब करने की साजिश रची गई थी। पुलिस की विवेचना में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

पुलिस ने बताया कि साजिश अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने की थी। एक गुट दूसरे गुट को फंसाना चाहता था। पुलिस ने महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। कार्यकर्ता भी इस साजिश में शामिल थे। पुलिस की पूछताछ में इल्ली ने बताया कि 29 मार्च की रात 8 बजे वो और झल्लू मेहताब बाग पहुंचे। दोनों स्कूटी और बाइक पर थे। इमरान, सलमान पुत्र सलीम और शानू पुत्र सायरो बानो मौजूद मिले। शानू को वहीं छोड़ दिया। वो गुफा के पास खाली पड़े मैदान में पहुंचे। वहां गाय घूम रही थीं। तय किया कि किसी गाय को काटेंगे। शानू, इमरान और सलमान रुक गए। इल्ली और झल्लू भगवान टाकीज आ गए। यहां पर सौरभ शर्मा, ब्रिजेश भदौरिया, शानू उर्फ अजय मिल गए। गाय काटने की सूचना सौरभ शर्मा, ब्रिजेश और शानू ने अन्य पदाधिकारियों को दी। सुल्तानगंज पुलिया पर जितेंद्र कुशवाहा मिले। सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक, षड्यंत्र में संजय जाट की मुख्य भूमिका रही। झल्लू, सौरभ, ब्रिजेश, शानू उर्फ अजय ने पहुंचकर नकीम आदि पर आरोप लगाया। आरोपी उनके सामने भागे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *