adplus-dvertising

राहुल को नोटिस मिलने पर भड़की प्रियंका गाँधी बोलीं- समय आने पर देंगे जवाब

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी को नोटिस दिया जा रहा है कि आपने अत्याचार की पीड़ित महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज क्यों उठाई? उन्होंने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सारे कारनामे देख रही है।दिल्ली पुलिस द्वारा सांसद राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने सोमवार को केंद्र पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सभी कारनामे देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक टीम राहुल गांधी के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया जा रहा है,प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी को नोटिस दिया जा रहा है कि आपने अत्याचार की पीड़ित महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज क्यों उठाई? उन्होंने कहा कि देश की जनता भ्रष्ट भाजपा सरकार के सारे कारनामे देख रही है और समय आने पर जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *