adplus-dvertising

रूबी असिफ़ा खान ने बागेश्वर धाम महाराज के बयान पर जताई सहमति,कहा देश को कर देना चाहिए हिन्दू राष्ट्र घोषित

अलीगढ़।अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफा खान ने बागेश्वर महाराज के समर्थन में दिया बड़ा बयान और हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग पर सहमति जताई है।

बागेश्वर धाम महाराज से जुड़ा है प्रकरण

मामला बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारी कारनामों की वजह से विवाद में घेरे जाने पर चर्चा में है इसी विषय पर कुछ लोग बागेश्वर महाराज के समर्थन मे है तो कुछ लोग बागेश्वर महाराज के विरोध में है इन्ही वाद विवाद के चलते अक्सर अपने कारनामे व विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अलीगढ़ निवासी मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन किया है।

हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाता है देश तो मिलकर रहेंगे सभी लोग

तस्वीर महल स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने कहा कि यह जो बागेश्वर महाराज पर आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं, उन्होंने कहा कि वह आमजन की बात करते हैं अपने धर्म की बात करते हैं इससे लोगों को समस्या क्यों है, उन्होंने कहा कि अगर वह हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं तो भारत को बिल्कुल हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए, उन्होंने कहा कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाता है तो यहां सभी लोग मिलकर रहेंगे इसीलिए हिन्दू राष्ट्र घोषित होना चाहिए, उन्होंने कहा कि जब मुल्ला, मौलवी अपने मन मुताबिक कार्य करते हैं उनसे किसी को कोई आपत्ति नही है तो फिर बागेश्वर महाराज से लोगों को समस्या क्यों है, फिलहाल पूरे मामले पर भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बागेश्वर महाराज का समर्थन करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *