adplus-dvertising

5 लाख के ईनामी बाबा वीरेंद्र के आश्रम में विदेशी महिला की मौत

फर्रुखाबाद।फरार चल रहे 5 लाख के इनामी बाबा के आश्रम से एक खबर सामने आ रही है।जहां पड़ोसी देश नेपाल से आई विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की महिला पांच दिन पहले कंपिल स्थित बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम में पहुंची थी। वहीं आश्रम के सेवादार विनय यादव का कहना है की महिला की रविवार शाम अचानक हालत बिगड़ी। जिसके बाद महिला को कायमगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां लोहिया अस्पताल के ईएमओ डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

5 दिन पहले आश्रम पहुँची थी महिला

बता दें कि महिला 5 लाख के ईनामी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के आश्रम पर आई थी। वहीं खुलासे में पता चला की कई साल पहले बाबा बीरेंद्र देव के आश्रम पर लड़कियों के गायब होने का मामला भी चल रहा था। जिसके चलते बाबा काफी वक्त तक फरार भी रहा। इस दौरान सीबीआई ने बाबा पर 5 लाख का ईनाम भी घोषित कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *