adplus-dvertising

थाना अध्यक्ष द्वारा किया गया जन चौपाल का आयोजन,महिलाओं को किया जागरूक

आसिफ़ सैफ़ी

मुरादाबाद।मुगलपुरा कोतवाली क्षेत्र में कानूनगो यान स्थित रामराज पैलेस में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया।इस दौरान थाना अध्यक्ष द्वारा महिलाओं से सम्बंधित सभी शिकायतों को गम्भीरता से सुना गया।और उसका निस्तारण भी कराया गया।

जन चौपाल के दौरान शासन द्वारा चलायी जा रही महिला सम्बन्धी तमाम योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराते हुए उन्हें जागरूक किया गया।इस दौरान जन चौपाल में पहुँची महिलाओं को थाना अध्यक्ष द्वारा हैल्प कार्ड भी वितरित किए गए।साथ ही थाना अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि पुलिस सदैव उनकी सेवा के लिए तत्तपर है किसी भी परिस्थिति में निसंकोच पुलिस की मदद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *