adplus-dvertising

शानो-शौकत के साथ निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंज उठी वादियां

ठाकुरद्वारा।नगर मे पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन का पर्व गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर शहर में मुस्लिम समाज द्वारा पूरी शानो-शौकत के साथ जुलूस निकाला गया।

सुबह करीब 9,30 बजे नगर के क़दीर तिराहा से शुरू हुआ,जुलूस नगर के मुख्य मार्गों सेे होता हुआ वापस कदीर तिराहा पर दुआ कर समापन किया गया। जुलूस के लिए सुबह करीब 8 बजे नगर सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुटे। यहाँ से भव्य जुलूस शुरू हुआ। जुलूस मेें धर्म व राष्ट्र ध्वज लिए शामिल हुए जिसमे एकता, अखंडता, भाईचारे के साथ धर्म प्रेम के साथ राष्ट्र प्रेम का भी संदेश दिया गया। जुलूस में मस्जिदों के सदर, पेश ईमाम बग्गी में बैठे नजर आएं। वहीं डीजे पर झूमते-हुए युवाओं ने पैगंबर साहब के नारे भी लगाएं। जिसमें राजनीति अराजनीतिक लोगो ने जुलूस पर फूलों की वर्ष कर स्वागत करते हुए जगह-जगह तबर्रुख (प्रसाद)तक़सीम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *