adplus-dvertising

लखनऊ बुलाकर कार्यकर्ताओ के साथ 2024 की रणनीति बनाएंगे अखिलेश

उतर प्रदेश की 80 सीटों के ल‍िए समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयार‍ियां शुरु कर दी हैं। सपा प्रमुख अख‍िलेश ने चुनाव की रणनीत‍ि तय करने के साथ ही संगठन के ढांचे को मजबूत करने के ल‍िए लखनऊ में बैठक बुलाई है। पार्टी का फोकस संगठन ढांचे को मजबूत करने की कवायद के साथ पार्टी ने बूथ स्तर तक पदाधिकारियों की नियुक्ति का अभियान चला रखा है।

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखकर सपा भी अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गई है। संगठन का ढांचा मजबूत करने के साथ ही सपा नेतृत्व अब कार्यकर्ताओं की मन की बात भी सुनना चाहता है। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कानपुट टीम के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ में बड़ी मीटिंग करने की मंशा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *