मामला बिजनौर शहर कोतवाली का है। जहां इंतजार व जावेद की ममेरी बहन का अपने पति व ससुराल वालों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इंतजार व जावेद का अपने मामा इकबाल व इकबाल के पुत्रों से झगड़ा हो गया। झगड़े में इकबाल व इकबाल के पुत्रों ने इंतजार व जावेद को चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसमें इंतजार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी तथा जावेद गम्भीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेन्टर रेफर किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट दिनेश कुमार प्रजापति बिजनौर